♦सीसीटीवी कैमरे में एक महिला और पुरूष बच्ची को लेे जाते दिखे
♦पुलिस फोटो के सहारे महिला और पुरूष की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैम्प से दिनदहाडे तीन साल की मासूम का अपहरण हो जाने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें महिला और पुरूष मासूम को ले जाते नजर आ रहे है। इस फूटेज के बाद पुलिस ने फूटेज के फोटो तैयार कर जनपद के सभी पुलिस थानों व चौकियों को भेज कर मामले से अवगत कराया गया है। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फूटेज में नजर आ रही महिला और पुरूष की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुट गयी है।
कनखल थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार को विनोद सोलंकी निवासी ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प कनखल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी तीन साल की बेटी राधिका सुबह 10 बजे घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गई है। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला और पुरूष मासूम राधिका को अपने साथ ले जाते नजर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर दोनों आरोपियों के फोटो तैयार कर जनपद के सभी थाना और चौकियों को भेजकर मामले से अवगत कराते हुए दोनों की तलाश करने की बात कही गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है।
