सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होने पर हुई कार्यवाही
पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौपी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोशल मीडिया में गत दिनों एक दरोगा का खनन माफिया से धन उगाई मामले में फोन पर दोनों के बीच वार्ता का आडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तत्काल आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल आडियों में दरोगा कम पैसे देने और एक महिला कांस्टेबल के पांच सौ रूपये न देने पर अपनी नाराजगी जताने की बातचीत रिकार्ड की गयी है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौपी गयी है।
बताते चले कि एक दरोगा का आडियों सोशल मीडिया पर वायरल हैै। जिसमें दरोगा और खनन माफिया के बीच की बातचीत रिकार्ड है। सोशल मीडिया में वायरल आडियों में दरोगा खनन माफिया से कम पैसे दिये जाने और चौकी में तैनात महिला कांस्टेबल के पांच सौ रूपये भी न देने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से खनन माफिया महिला कांस्टेबल से मिलने की बात कर दरोगा की नाराजगी दूर करने का बात कहता सुना जा रहा है। दरोगा और खनन माफिया के बीच बातचीत का आडियों सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए खनन माफिया से गठजोड करने वाले दरोगा का पता लगाया गया। जोकि बहादराबाद थाने की शांतरशाह चौकी में तैनात दरोगा लक्ष्मण दत्त जोशी का निकला। एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने तत्काल आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौपते हुए कर्मचारियों को चेताया गया हैं कि अगर इस तरह की कोई शिकायत या जानकारी मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो तत्कालीन एसएससी डाॅ. सदानंद दाते ने भी प्राइवेट वाहन से आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना पथरी की पुलिस चौेकी फेरूपुर में अवैध् खनन से भरे वाहन बिना चेकिंग के भेजने पर चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था।
