♦आरोपियों से एक लाख पांच हजार के नकली नोट, प्रिंटर, वरना कार बरामद
♦सरगना कपडा कारोबार और दूसरा ढाबे की आड में कर रहा था नकली नोटो का धंधा
♦बैंक से धोखाधडी व नकली नोट मामले मे पूर्व में जा चुका संरगना पंजाब से जेल
♦एनडीपीएस मामले में पवन जा चुका जेल, दोनों की मुलाकात जेल में हुई
♦नकली नोट छापने और मोटा मुनाफा कमाने की योजना जेल में बनाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने गत दिनों क्षेत्र से भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने न्यायालय से दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनकी निशानदेही पर पंजाब में छापा मारकर गिरोह के सरगना समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। जिनमे एक आरोपी खाने के ढाबे की आड में नकली नोट चलाने का धंधा करता था। जिसके पास से 500-500 सौ के दस नोट बरामद किये। जबकि गिरोह का सरगना को एक लाख नकली नोट, प्रिंटर और वरना के साथ दबोचा है। जोकि कपडे की कारोबार की आड़ में नकली नोट छापने का धंधा संचालित कर रहा था। जिसका खुलासा एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने रविवार को एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने 06 जुलाई को क्षेत्र में गश्त के दौरान पंजाब के चार युवकों सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस ने 500-500 सौ के 169 नकली नोट यानि कुल 84,500 रूपये बरामद किये थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने 20 हजार में एक लाख के नकली नोट खरीदे थे और उनको चलाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे, जिसमें से 15,500 सौ के नकली नोट बाजार मेें चलाते हुए खरीददारी का चुके है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
एसपी सिटी ने बताया एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने 10 जुलाई को दबोचे गये दो आरोपियों टिंकू और सुमित की न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पंजाब में छापा मारकर नकली नोट गिरोह के एक सदस्य पवन कुमार को 500-500 सौ 10 नकली नोटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। जोकि पंजाब के मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे पर बापू दा ढाबा नाम से ढाबा संचालित करता था। वहीं गिरोह के सरगना सुखवीर सिंह को एक लाख के नकली नोटों, प्रिंटर और वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है। जोकि कपडा कारोबार की आड में नकली नोट छापने का धंधा संचालित कर रहा था।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पवन कुमार वर्ष 2022 में एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है। जबकि सरगना सुखवीर सिंह वर्ष 2020 मे बैंक से धोखाधडी और वर्ष 2024 में थाना बटाला पंजाब से नकली नोट मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियो की मुलाकात जेल में हुई थी, जहां पर दोनों ने नकली नोट छाप कर मोटा मुूनाफा कमाने की योजना बनाई थी। पुलिस आरोपियों का और अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



