कांग्रेसियो ने सरकार पर हठधार्मिता का आरोप लगते हुए व्यक्त की कडी प्रतिक्रिया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के दिल्ली जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन में जाने की सूचना पर पुलिस पर उनको हाउस अरेस्ट करने का आरोप हैं। कांग्रेसी नेताओं ने धामी सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाते हुए अपनी कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कांग्रेसी नेता कैश खुराना, महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार विरोध प्रदर्शन से पूरी तरह से डरी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। भाजपा की सरकार ने दिल्ली को छावनी में तब्दील दिया गया, किसी को अपना विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है, जिसे जबरदस्ती देश की जनता पर थोपा जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। जिसमें भाजपा सरकार भी शामिल है। किसी को भी विरोध प्रदर्शन का अधिकार संविधान भी देता है लेकिन यह सरकार उसे भी छीन रही है। जनता भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी।
पार्षद विवेक भूषण विक्की, दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि एक ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए ट्रेन, बस, हवाई जहाज सब बंद किए जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाएं तो देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन सब से डरने वाले नहीं हैं। पहले किसानों के साथ भी ऐसा ही किया गया था। कोई अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहे तो उसे दबाया जाता है। सतीश दाबडे, लक्की महाजन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने करोड़ों देशवासियों के मतदान करने का अधिकार छीन लिया और उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिए उसे सरकार बचा रही है। ऐसे में सरकार भी दोषी है। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है, तब तक आंदोलन होता रहेगा।



