हत्यारोपियों से 315 बोर का एक तमंचा, चार खोखा कारतूस बरामद
राज कुमार का 50 लाख कही ओर इंवेस्ट कराना चाहता था अमरदीप
पुलिस के मुताबिक इंवेस्ट के लिए दबाब डालना बनी हत्याकांड की वजह
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर एवं गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी बाप-बेटों को गिरफतार कर लिया। हत्यारोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व चार खोखा कारतूस बरामद किये है। पुलिस जांच में घटना की वजह राजकुमार मलिक द्वारा अपनी बेची गयी मेरठ की जमीन के पैसों को अमरदीप कही ओर इंवेस्ट कराना चाहता था। यही विवाद हत्याकांड की वजह बनी। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। हत्यारोपी बाप-बेटों को पुलिस मंगलवार को मेडिकल के बाद न्यायालय मं पेश करने की तैयारी कर रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जगजीतपुर में बीती रात कुख्यात गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपियों राज कुमार मलिक व उसके दोनों बेटों मानू मलिक व हर्षदीप मलिक निवासीगण ग्राम रेहवती थाना मवाना मेरठ यूपी हाल ओलिविया स्कूल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार को पुलिस ने चंद घंटों बाद ही गिरफ्रतार कर लिया। जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का एक तमंचा व चार खोखा कारतूस बरामद किये है। हत्या के सम्बंध में मृतक की भाभी श्रीमती शैफाली वैश की ओर से तीनों बाप-बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को विवेचना में पता चला कि राजकुमार मलिक का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। राजकुमार मलिक ने अपनी मेरठ स्थिति जमीन को कुछ समय पूर्व 50 लाख में बेची थी। इन पैसों को अमरदीप चौधरी अपने साथ मिलाकर कही ओर इंवेस्ट कराना चाहता था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद था।
एसएसपी ने बताया कि इसी विवाद के चलते राजकुमार मलिक व उसके बेटों ने अमरदीप, उसके भाई बादल व दोस्त सोनू राठी पर जानलेवा फाॅयर किया था। जिसमें अमरदीप चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनको पुलिस मंगलवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
