मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के फरार आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने पोक्सों समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल पुलिस के मुताबिक सिडकुल निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी नाबालिक बेटी को अज्ञात द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकडने के लिए मुखबिर तंत्र की भी मदद ली गई।
इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के न्यू माधोपुरी लुधियाना पंजाब में होने की जानकारी मिलने पर बिना वक्त गवायें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शैलेंद्र पुत्र मोलईराम ग्राम ओरिल पट्टी थाना पवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
