सिडकुल पुलिस ने किया तमंचा व बाइक समेत माल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र से गश्त के दौरान बाइक और फैैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले चार युवकों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक समेत लोहा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धााराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मेट्रो हाॅस्पिटल के बाद बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगे। उनपर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर घेर कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने एक युवक से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गयी।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र अली हसन निवासी गंगोह सहारनपुर और फरमान पुत्र महबूब निवासी पखनपुर गंगोह सहारनपुर बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की की हैं और उन्होंने एक दिन पूर्व सिडकुल क्षेत्र से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने सिडकुल क्षेत्र स्थित एआरटी टूल्स एण्ड टेक्नालाॅजी फैक्ट्री से अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहा चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से फैक्ट्री में लोहा चोरी की वारदात में शामिल उनके दो अन्य साथियों शेरखान पुत्र नसीर निवासी पखनपुर गंगोह सहारनपुर और जिशान पुत्रा कय्यूम निवासी उपरोक्त को भी गिरफ्रतार कर लिया। जिनकी शिनाख्त पर पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी किया गया लोहे का माल रोशनाबाद स्थित देशी शराब के ठेके के पीछे झाडियों से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
