मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर विधानसभा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता अक्सर अपने अजीबों गरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बृहस्पतिवार को संजय गुप्ता के ताजा बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे मंच से जनता से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जो मुझे वोट नहीं देगा उसे कीड़े पड़ेंगे और उसका पेट फट जाएगा।
बता दें कि लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर में विधायक संजय गुप्ता अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उन्होंने जनता के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की है। लेकिन उसके बावजूद भी जो उन्हें वोट नहीं देगा उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे। बीजेपी के पूर्व विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
