अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन बुलवा कर उपचार करवाया
घायल को घर भेजने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कराई
लीना बनौधा
हरिद्वार। कांवड मेले में श्रावणनाथ नगर में एक कांवड़िया गिरकर घायल हो गया। जिसको वहां से गुजर रहे रेडक्रास सचिव ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच की तो पाया कि किशोर की घुटने की पटेला बोन अपने स्थान से खिसक गयी है।
रविवार अवकाश होने पर आर्थोपेडिक सर्जन नहीं होने पर रेडक्रस सचिव ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया गया। सीएमओ के आदेश पर आर्थोपेडिक सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर घायल कर उपचार किया गया। बताया जा रहा हैं कि रेडक्रस सचिव डॉ. चौधरी ने घायल को उसके घर दिल्ली तक पहुंचने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करायी गयी।
रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि जब वह रविवार को अपने आवास से निकल रहे थे, तभी उन्होंने श्रवणनाथ नगर स्थित उछाली आश्रम के पास एक कांवड़िये गिरकर घायल हो गया था, जोकि दर्द से तड़फ रहा था। जिसपर उन्होंने अपने वाहन से घायल कांवडिये रवि उम्र 21 वर्ष निवासी न्यू शीलमपुर दिल्ली को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके घुटने की जांच की तो पता चला कि युवक का घुटने की कटोरी अपनी जगह से खिसंक गयी है।
रविवार होने पर आर्थोपेडिक सर्जन न होने पर उपचार सम्भव नहीं था। जिसके सम्बंध में उन्होंने सीएमएस डॉ. कुमार खगेन्द्र सिंह को मामले से अवगत कराया गया। सीएमओ जिला अस्पताल में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिवम पाठक को जिला अस्पताल पहुंचकर कांवडियें के उपचार के निर्देश दिये। डॉ. शिवम पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायल कांवडियें का उपचार किया गया। डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि घायल को घर दिल्ली तक भेजने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करायी गयी। डॉ. नरेश के सहयोग के लिए घायल के साथियों ने उनका आभार जताया।
