कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का मनाया जन्म दिवस
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार एवं महानगर कांग्रेस कमेटी एससी-एसटी विभाग हरिद्वार के संयुक्त नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का 132 वां जन्म दिवस धूमधाम से बाल्मीकि आश्रम कनखल में मनाया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा केक काटकर जन्मदिवस की खुशी मनाई गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जिस तरीके से कठिन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद पूरी दुनिया के अंदर अपनी विद्वता का लोहा मनवाया, आज भी दुनिया के सबसे बड़े विद्वानों में उनकी गिनती होती है। उन्होंने भारत संविधान का निर्माण कर अपने अनुभव से उन तमाम समाज को जिनको विकास की राह में आगे जोड़ने की जरूरत थी, उनके लिए संविधान के अंदर समुचित व्यवस्था दी और एक ऐसे संविधान की रचना की जिसकी तारीफ पूरी दुनिया में की जाती है।
वरिष्ठ नेता ओपी चौहान एवं राजवीर चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि आज की नई पीढ़ी को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरीके से संघर्ष करने के पश्चात समाज के उन दलित शोषित और पिछड़े वर्गाे के लिए संघर्ष किया। उनको कानून के माध्यम से संविधान के अंदर उनके हकों की रक्षा के लिए कानून बनाएं।
एससी-एसटी विभाग के महानगर अध्यक्ष विपिन पल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि हम बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे और आज की सरकार जिस तरीके से संविधान को खत्म करने पर तुली हुई है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है, उसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएस तेजियान, अशोक तेश्वर, अमित नौटियाल, कैलाश प्रधान, बृजमोहन बथवाल आदि नेताओं ने भी संबोधित किया तथा बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू महाराज, करण राणा, संदीप, संदीप कुमार, सोमेंद्र चौहान, आर्यन राठौर, दिनेश नेगी, शिवा ,केशव चौटाला, दीपक पेवल, दीपांशी ,सीमा, अनुराधा ,दीपमाला, नीरज चंचल, आत्माराम बेनीवाल, घनश्याम पेवेल, रियाजुल अली, अजय वेद, अशोक वैद्य ,आरती, वर्षा, कन्हैया चंचल, जगदीश वेद, विवेक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
