मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सान्या, चीन में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी यथार्थ देशवाल को जिलाधिकारी श्री मयूर दीमित जी ने कैम्प कार्यालय पर सम्मानित किया। जिलाधिकारी महोदय कबड्डी की इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन व रजत पदक प्राप्त यथार्थ देशवाल को बधाई दी व युवाओं को खेलों से जोड़ने की प्रेरणा दी।
उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने छरू सदस्यों की भारतीय टीम में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी राज्य के दो खिलाड़ी भूमिका एवं राहुल बोरा ने बहरीन यूथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। श्री जोशी ने कहा कि विगत छः माह में राज्य के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में कबड्डी के लिए दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कबड्डी में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओ.पी. चौहान (अध्यक्ष पिकल बॉल एसोसियेशन) ने उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन, उनके प्रशिक्षकों व प्रदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।
उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि हरिद्वार की भूमिका का चयन 20वें एशियन गेम्स, जापान हेतु भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। सर्किल स्टाइल एशियन कबड्डी चेम्पियनशिप के प्रशिक्षण शिविर में भी राज्य के छरू खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धि हेतु प्रदीप चौधरी, विमल डबराल, चेतन जोशी, ओ.पी. चौहान, नरेन्द्र सिंह रौथाण, महेश जोशी, मुकेश भट्ट, दिनेश चन्द्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, विवेक पड़ेलिया, आशीष कुमार, नितिन राठी, गौरव कुमार ने बधाई दी।
