चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, परिवार गया था किसी काम से दिल्ली
घटना की जानकारी किरायेदार के घर पहुंचने पर हुई, पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिनदहाडे रिटायर्ड बैंक प्रबंधक सहित किरायेदार के यहां मकान में ताला तोड कर लाखों की चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि चोर दोनों घरों से लाखों के जेवरात सहित नगदी ले उडे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना को खंगालने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दिनदहाडे अज्ञात चोरों ने आर्यनगर ज्वालापुर निवासी रिटायर्ड बैंक प्रबंधक अवधेश तिरखा के बंद मकान को निशाना बनाकर उनके व किरायेदार के कमरों के ताले तोड कर लाखों की नगदी व सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि रिटायर्ड बैंक प्रबंधक किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गये हुए थे। और किरायेदार माला जोकि स्टेट बैंक में कार्यरत है वह ड्यूटी पर थी। घटना की जानकारी किरायेदार माला के घर पहुंचने पर हुई। बताया जा रहा हैं कि जब किरायेदार माला घर पहुंची तो देखा कि कमरे के ताला टूटे हुए है। और अलमारी खुली पड़ी हैं जिसका सारा समान नीचे बिखरा हुआ है। अलमारी से लाखों के जेवरात और नगदी गायब है। बताया जा रहा हैं कि किरायेदार ने जब मकान मालिक के कमरे पर नजर दौड़ाई तो उसके भी ताले टूटे हुए थे। जिसकी जानकारी किरायेदार माला ने फोन को मकान मालिक व आसपास के लोगों सहित पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मकान मालिक अवधेश तिरखा सुबह हरिद्वार पहुंच गये। जिन्होंने घर का निरीक्षण किया तो उनके कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और समान बैड पर बिखरा हुआ था। जिसमें से लाखों के सोने के जेवरात, नगदी सहित अन्य समान गायब था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा हैं कि मकान मालिक ने घर से करीब 20-25 लाख की चोरी की बात कही है। लेकिन अभी तक पीडित की ओर से चोरी गये समान की डिटेल नहीं दी गयी है। जिसके बाद में दिये जाने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत के अनुसार बीते दिन दिनदहाडे रिटायर्ड बैंक प्रबंधक व किरायेदार के घर का ताला तोड कर चोरी हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
