♦उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने दोनों को दी बधाई
♦धीरेन्द्र सिंह पदोन्नत होकर मेला अस्पताल व ज्ञान सिंह डीजी हैल्थ कार्यालय पहुंचे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल हरिद्वार और उप जिला मेला अस्पताल में तैनात दो कनिष्ठ सहायक लिपिकों के वरिष्ठ सहायक लिपिक पद पर पदोन्नत होने पर चिकित्सकों समेत स्टॉफ ने उनको बधाई दी है। जिनमें जिला अस्पताल में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक लिपिक धीरेन्द्र सिंह का उप जिला मेला अस्पताल में वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर तैनाती हुई हैं। जबकि उप जिला मेला अस्पताल में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक लिपिक ज्ञान सिंह रावत का डीजी हैल्थ कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर तैनाती हुई है।
जिला अस्पताल से पदोन्नत होकर उप जिला मेला अस्पताल में वरिष्ठ सहायक लिपिक पद स्थानान्तरण होकर पहुंचे धीरेन्द्र सिंह को वहां तैनात ज्ञान सिंह रावत ने उनको कार्यभार सौप कर डीजी हैल्थ कार्यालय देहरादून के लिए रवाना हो गये। उप जिला मेला अस्पताल में कार्यभार सौपने के बाद वरिष्ठ सहायक लिपिक ज्ञान सिंह रावत और वरिष्ठ सहायक लिपिक धीरेन्द्र सिंह को उप जिला मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने फूल माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान पदोन्नत हुए दोनों वरिष्ठ सहायक लिपिकों का उप जिला मेला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों समेत स्टॉफ ने बधाई दी।
