प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्रतारी पर कांग्रेसी भड़के
कांग्रेसियों ने चन्द्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पूतला फूंका
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को सार्वजनिक कराने को लेकर धरने पर बैठे उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा को गिरफ्रतार किये जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चन्द्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पूतला फूंका।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि देहरादून में अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा धरना दे रहे थे। जिनको मुख्यमंत्रा पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पुलिस द्वारा दमनकारी कार्यवाही करते गिरफ्रतार कर लिया। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर की गयी कार्यवाही के विरोध में आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सड़कांे पर उतर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जिस तरीके से इस मामले पर लीपापोती कर रहे हैं एवं जांच के नाम पर केवल ढकोसला कर रहे हैं, इससे साबित होता है कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है। लेकिन मुख्यमंत्री नहीं जानते ऐसी पुलिस की कार्यवाही से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता घबराने वाला नहीं हैं।
शहर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार पूर्ण रूप से फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पुलिस का इस्तेमाल कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।
कांग्रेसी नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि अंकित हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराएं, लेकिन मुख्यमंत्री इस घटना पर जिस तरीके से लीपापोती कर रहे हैं और जानबूझकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री इस घटना को दबाना चाहते हैं और उस वीआईपी को बचाना चाहते हैं, जिस वजह से यह हत्या की गई।
कांग्रेसी वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार चाहती है कि इस मुद्दे को दबा दिया जाए, इसलिए मुख्यमंत्री रोज नए-नए षडयंत्र रच रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं जानते कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, इस लड़ाई को लेकर गांव-गांव जाएंगे, मगर अंकिता को इंसाफ दिला कर रहेंगे। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पूतला फूंका।
प्रदर्शन करने वालों में नितिन तेश्वर, विभाष मिश्रा, अमन गर्ग, डॉक्टर मेहरबान ठाकुर रतन सिंह, मंजू रानी, बीएस तेजयान, लक्ष्मी मिश्रा ,मनीष सैनी, आर्यन राठौर ,अथर अंसारी, आसिपफ मंसूरी, अकील त्यागी ,आजाद त्यागी, ओम मलिक, आर्यन राठौर, विजय ब्रह्मपुरी, रियाजुल अली, सरदार रमणीक सिंह, विशाल कारी, करण सिंह राणा, नितिन कुमार, निजाम ख्वाजा, सावेज ख्वाजा, अजमत , अमान अंसारी, विशाल निषाद, अदनान ख्वाजा, रमेश कुमार ,हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड़थ्वाल ,जगदीप असवाल हरद्वारी लाल, संतोष सेमवाल, महावीर महंत, मनोज महंत, सोम त्यागी ,सतपाल वेद, प्रवीण कुमार, सलीम, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, पंकज चौधरी, विशाल चौधरी, अंकित चौधरी, चेतन चौधरी, विमल शर्मा सातू चेतन चौधरी ,विशाल चौधरी, योगेंद्र नेगी, लक्ष्मी मिश्रा, प्रशांत शर्मा, इस्तकार इमरान, अकरम, दीपक पांडे, तरुण व्यास, लकी महाजन, विकास चंद्रा, विनोद, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार ,सुरेंद्र राणा, दिव्यांश अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, राहुल चौधरी, राकेश कुमार, आरिपफ अल्वी, आजाद त्यागी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
