कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौपा
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर दिखाई गम्भीरता
लीना बनौधा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के एक प्रतिनिधि मण्डल ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौपा। जिसमें लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर आईपीएचएस मानकों के तहत पदोन्नति, नर्सेज संवर्ग की भांति मरीजो के संपर्क में रहने पर पौष्टिक आहार भत्ता, कोविड महामारी में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों, ठेके के सफाई कर्मियों संविदा उपनल, एनएचएम, पीआरडी कर्मियों को प्रोहत्साहन भत्ता शामिल है।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पूर्व में भी आपको मांगों के संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कर्मचारियों मांगों के निस्तरण पर कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधि मण्डल को विश्वास दिलाया हैं कि कर्मचारियों को मांगों को सरकार गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए कहा जाएगा। यदि मांगों पर कार्यवाही नहीं होती तो उनकोे इस सम्बंध में अवगत कराया जाए।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, महामन्त्री सुनील अधिकारी, जिला अध्यक्ष देहरादून गुरुप्रसाद गोदियाल, जिला मंत्री त्रिभुवन पाल, प्रदेश संगठन सचिव विपिन नेगी, सतीश, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह शामिल रहे।
