राहुल गांधी की रैली में उमडा जनसैलाब
लीना बनौधा
हरिद्वार। कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने राहुल गाँधी की गुरूवार को देहरादून में सम्पन्न हुई उत्तराखंड सम्मान रैली के लिए साथ गए साथी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए रैली को उत्तराखंड की अब तक की सब से सफल बताया। कांग्रेस नेता श्री चौधरी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि रानीपुर से मेरे साथ रैली में आठ सौ कार्यकर्ता गए और उन्होंने पूरे जोश के साथ राहुल गाँधी का स्वागत उत्तराखंड में किया।
उत्तराखंड के इतिहास मे आज तक इतनी बड़ी रैली नहीं हुई है और इस रैली में उमड़ी भीड़ ने ये साबित कर दिया है कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, ये रैली भाजपा की जन विरोधी नीतियो का समागम था और जनता खुद आगे बढ़ कर रैेली के लिए निकली है, हाल में हुई प्रधानमंत्री की रैली की खाली कुर्सी और राहुल गाँधी की रैली में उमड़ा जन सैलाब अपने आप में सब बया कर रहा है।
कहा कि ये सरकार घोषणा सरकार बन कर रह गई है और अब जनता इनके झूठे वादो में फसने वाली नहीं है, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर नागरिक के हक का ख्याल रखा जाएगा और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जाएगा।
