
परिवार विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था कोटद्वार
हाईवे हरिलोक तिराहे पर हुआ हादसा, घटना से मची अफरा—तफरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दवा कारोबारी की कार में बुधवार दोपहर को हाईवे पर अचानक आग लग गयी। समय रहते कार सवार परिवार कार से निकाल आया और देखते ही देखते कार आग की भेट चढ गयी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार स्वाह हो गयी। दवा कारोबारी की सूझबूझ से पूरा परिवार आग की घटना में बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दवा कारोबार सुनील कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी रामनगर रूडकी हरिद्वार अपने परिवार जिनमें उनके माता-पिता, पत्नी व बहन के साथ कार से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कोटद्वार जा रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब कार सवार परिवार बुधवार दोपहर को हरिलोक तिराह ज्वालापुर के पास पहुंचा, तो कार चला रहे दवा कारोबारी सुनील कुमार ने कार के पीछे हिस्से से धुंआ उठता देखा और उन्होंने कार को सड़क किनारे लगा दी। और ऐतिहात के तौर पर पूरे परिवार को कार से उतार कर धुंआ निकलने के कारणों को चैक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान भपके के साथ आग ने देखते ही देखते कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी। हाईवे पर गुजराने वाले वाहन भी दोनों ओर रूक गये। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस सहित दमकल विभाग को दी गयी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया। लेकिन कार पूरी तरह आग से स्वाह हो गयी। घटना को देखकर दवा कारोबारी का परिवार पूरी तरह सहम गया। और अपनी जान बच जाने पर भगवान का शुक्रिया अदा करने लगा। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार दवा कारोबारी परिवार के साथ शादी समारोह में कोटद्वार जा रहा था। जब दवा कारोबारी की कार दोपहर को हाईवे स्थित हरिलोक तिराहे पर पहुंची तो कार में अचानक आग लग गयी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कार पूरी तरह आग की भेट चढ गयी। गनीमत यह रही समय रहते दवा कारोबारी का परिवार बाल-बाल बच गया।
