
भूमि घोटाले में लिप्त अधिकारी व नेताओं के नाम उजागर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा पं0 गोविंद वल्लभ पंत पार्क, देवपुरा चौक पर नगर निगम हरिद्वार में भूमि घोटाले में लिप्त अधिकारी व सफेदपोश लोगों और नेताओं के नाम उजागर करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने और संचालन महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया।
धरना प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार में हुए करोड़ों के भूमि घोटाला किस भाजपा नेता के संरक्षण में हुआ यह जांच का विषय है और जब तक घोटले में शामिल सफेदपोश लोगों व नेताओं के नाम उजागर नहीं किए जाते तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने निगम चुनाव टालकर प्रशासक राज में घोटालों का अंबार लगा दिया है। कांग्रेस की मांग है कि पूरे प्रशासक कार्यकाल की जांच हो जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो।
विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र जाती और रूड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम में हुए करोड़ों के भूमि घोटाले से साफ है कि भाजपा सरकार ने निगम व पालिका चुनाव में देरी सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए की। ग्रामीण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हरिद्वार निगम प्रशासक के पूरे कार्यकाल की जांच हो।
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि यह धामी सरकार धीमी सरकार है जो हर रोज कांग्रेस के आंदोलन से घुटनों पर आ गई है। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम में हुए घोटाले के पैसों की रिकवरी जब तक नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि और श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार के पैसों की लूट में शामिल अधिकारियों के साथ-साथ सफेदपोश लोगों व नेताओं के नाम भी उजागर हो।
वरिष्ठ नेता मुकर्रम अंसारी और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार लूट का केंद्र बन गयी हैं, इस सरकार में न महिला सुरक्षित हैं न आमजन सुरक्षित है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और भाजपा सरकार में न बेटियां सुरक्षित है न आमजन सुरक्षित है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, अंकित चौहान, नितिन यादव,सुमन अग्रवाल, कमलेश भारद्वाज, इरफान अंसारी, दीपिका गुप्ता, मंजू गोस्वामी, हिमांशु राजपूत, अजय गिरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी,विवेक भूषण विक्की, ऋषभ वशिष्ठ, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, अकरम अंसारी, बलराम गिरी कड़क, आशु श्रीवास्तव, उदित विद्याकुल, कामेश्वर यादव,मनोज गिरी, देवेन्द्र गिरी, जाशिद अंसारी,विनोद गिरी, सत्यपाल शास्त्री, महेंद्र गुप्ता, मंजू रानी, वीरेंद्र भारद्वाज,ममता, जगदीश प्रसाद, अतुल गुसाईं, शिवा, मुकेश, सुनील, नकुल माहेश्वरी, त्रिपाल शर्मा, जेएस तोमर आदि भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।