मुख्यमंत्री करेगें सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
धर्मपाल सिंह के कांग्रेस को छोड़ने से होगा पार्टी को नुकसान
कांग्रेस के दिग्गज नेता ठेकेदार को मनाने का कर रहे हरसम्भव प्रयास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस में आपसी फूट का असर पर अब साफ दिखाने लगा है। जिसका खामियाजा अगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार जल्द ही अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का कमल थामने वालों के स्वागत की तैयारी भाजपा के प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने भी कर ली है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पिछले 40 वर्षो से कांग्रेस में रहकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने और पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके है। शहर में धर्मपाल सिंह ठेकेदार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक भाई अम्बरीश कुमार के सिपाह सलाहकार के तौर जाने जाते है। सूत्रों माने तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल ठेकेदार को सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत दिग्गज नेता देहरादून में बड़े स्तर पर भाजपा में शामिल करेगें। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल ठेकेदार के कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में जाने से कांग्रेस को भारी नुकसान उठना पड़ सकता है।
शहर मेें धर्मपाल सिंह ठेकेदार की छवि साफ सुधरी और मिलनसार नेता के रूप में है, जिनपर किसी प्रकार का कोई आरोप तक नही लगा है। वार्ड नम्बर 32 में कांग्रेस की ओर से उनकी पत्नी सभासद रह चुकी हैं और मौजूद वक्त में कांग्रेस की ओर से उनका बेटा अनुज सिंह पार्षद है। जिनकी पकड़ समाज के हर वर्ग के लोगों पर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार प्रदेश स्तर पर कई समाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं और ओबीसी के प्रदेश स्तर के नेता है। अगर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में जाते हैं, तो कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
राजनीतिक जानकारों की माने तो धर्मपाल सिंह ठेकेदार के भाजपा में जाने से अगामी लोकसभा चुनाव में सीधे-सीधे करीब 40 हजार मतों का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है, जिसका फायदा भाजपा को होगा। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के कई दिग्गज नेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार को मनाने का हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं, लेकिन धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने अपने मन में उठ रहे भावनाओं से कांग्रेसी की दिग्गज नेताओं को अवगत करा दिया है। जिन्होंने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने का पक्का मन बना लिया है।
जिसकी जानकारी उनके समर्थकों को लगते ही उन्होंने भी अपने नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार से मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए उनके हर कदम पर उनके साथ रहने की बात कही है। सूत्रों की माने तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार के साथ सैकड़ों समर्थक के भाजपा में शामिल होने की तिथि भी देहरादून में 27 नवम्बर को निर्धारित कर दी हैं, जिनको प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष समेत दिग्गज नेता उनको भाजपा में शामिल करायेगेें।
