एक पक्ष की ओर से करीब एक दर्जन घायल, तीन हाॅयर सेंटर रेफर
खानपुर एसओ के मुताबिक किसी पक्ष ने नहीं दी कोई तहरीर
तहरीर मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए करेगी कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर ईद की शाम को एक ही समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें तीन की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायलों में वृद्ध महिलाए, पुरूष व बच्चे शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी घायल होने की जानकारी मिली है। लेकिन दूसरे पक्ष के कितने घायल हुए उनकी संख्या का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। यदि तहरीर मिलती हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद की शाम को गांव दाबकी खेडा खानपुर हरिद्वार में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप हैं कि गांव के प्रधान मुस्तकीम पुत्र इस्लामुद्वीन ने अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान के लिए समान लेने के लिए खानपुर जा रहे बाइक सवार राशिद पुत्र लदन को रास्ते में रोक लिया। आरोप हैं कि राशिद के साथ प्रधान व उसके साथियों ने मारपीट की। जिसकी जानकारी राह चलते ग्रामीणों ने राशिद के परिजनों को दे दी।
इस जानकारी पर राशिद के परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। राशिद के मामा कासिम का आरोप हैं कि प्रधान व उसके साथियों ने लाठी-डण्डे, तबल, बलकटी आदि धारदार हथियारों से परिवार पर जान लेवा हमला किया। जबकि परिवार के लोग मामले को सुलटाने व राशिद को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। कासिम का आरोप हैं कि प्रधान व उसके साथियों ने बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बक्शा उनको भी पीट-पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने घायलों को उपचार के लिए देर रात को जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना में उनकी ओर से मौहम्मददीन पुत्र बहादुर अली उम्र 65 वर्ष, राहिशा पत्नी मौहम्मददीन उम्र 40 वर्ष, लदन पुत्र अमीर अहमद उम्र 40 वर्ष, वसीमा पत्नी लदन उम्र 38 वर्ष, नासीम पुत्र मौहम्मददीन उम्र 32 वर्ष, खालिद पुत्रा मौहम्मददीन उम्र 23 वर्ष, राशिदा पुत्री लदन उम्र 16 वर्ष, महमुदन पत्नी अमीर अहमद उम्र 60 वर्ष, इस्तीमा पत्नी साजिद उम्र 30 वर्ष, कासिना पुत्री लदन उम्र 14 वर्ष और वासीम पुत्रा मौहम्मददीन उम्र 38 वर्ष घायल हो गये। जिनमें तीन घायलों लदन, मौहम्मददीन और महिला महमुदन की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने रात को ही हाॅयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कासिम ने बताया कि ग्राम प्रधान मुस्तकीम के खिलाफ उनके परिवार ने चुनाव में उनके प्रतिद्वदी के पक्ष में वोट डाले थे। लेकिन मुस्तकीम जीत गया और तभी से वह उनके परिवार से रंजिश रखता है।
खानपुर एसओ अरविन्द रतूड़ी ने बताया कि ईद की शाम को एक ही समुदाय के बीच पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों को चोटे आयी है। लेकिन दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है। यदि तहरीर मिलती हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही करेगी।

