रोड़ीबेल वाला क्षेत्र से मां की गोद में सोते हुए मासूम को किया था अगवा
सास की बच्चे की ख्वाईश को पूरा करने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस टीम सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पहुंची आरोपी दम्पति तक
हरिद्वार से बच्चा चोरी की थी चौथी घटना, पूर्व में तीन घटना हो चुका खुलासा
बच्चा चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से चोरी हुए 06 माह के बच्चे को दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की दूसरी शादी हैं, पहली शादी से उसके दो बच्चे थे, जोकि पहले पति के पास है। महिला पहले पति से अलग होते ही ऑपरेशन करा लिया था। जिसकी जानकारी दूसरे पति के परिवार से छुपा कर रखी गयी थी। सास द्वारा बच्चे की ख्वाईश के लिए बेटे व बहु पर दबाब डाला जा रहा था। दम्पति ने मां को धोखा देने के लिए हरिद्वार से बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का खुलासा एसएसपी अजय सिंह ने सीसीआर टॉवर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी एक परिवार हरिद्वार धुमने के लिए हरिद्वार पहुंचा था। परिवार 17 जून की रात को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग कॉलोनी के पास सो गया था, इसी दौरान महिला की गोद सो रहा 06 माह का मासूम चोरी हो गया। जिसकी जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने आसपास मासूम की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीडित परिवार ने रोड़ीबेल वाला चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मासूम का कोई सुराग नहीं लग पाने पर पुलिस ने पीडित परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बच्चा चोरी का मामला दर्ज कर लिया। उनके आदेश पर बच्चे की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गयी। जिसमें सीआईयू को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र, हाईव व शहर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बच्चा चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश के लिए अपने मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट करते उनको भी तलाश में लगाया गया।

एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरों की फूटेज से बच्चा चोरी के सम्बंध में अहम सुराग हाथ लगा। पुलिस टीम सुराग का पीछा करते हुए गोयला डेयरी थाना छावला नई दिल्ली में छापा मारकर हरिद्वार से चोरी हुए मासूम को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी दम्पति को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी दम्पति ने अपना नाम प्रसून कुमार पुत्र प्रमोद कुमार और प्रीति पत्नी प्रसून कुमार निवासीगण ग्राम चौडा संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मकान नंबर 422 कुतुब विहार गोयला डेहरी थाना छावला नई दिल्ली बताया।

आरोपी प्रसून कुमार ने खुलासा किया कि प्रीति की उसके साथ दूसरी शादी है। प्रीति की पहले पति से दो बच्चे है, जोकि पहले पति के पास रहते है, प्रीति ने ऑपरेशन करा लिया था। उसकी माता जी को प्रीति के ऑपरेशन वाली बात का पता नहीं था और वह उनपर बच्चे के लिए अपनी ख्वाईश जाहिर करते हुए बच्चे के लिए दबाब डाल रही थी। कप्तान ने बताया कि आरोपी दम्पति 16 जून को हरिद्वार पहुंचा था। जोकि 17 जून की रात को पीडित परिवार के बगल में सो गया और मौका मिलते ही मां की गोद में सोये हुए 06 माह के मासूम को उठाकर ले गये। पुलिस ने पीडित परिवार को मासूम के सकुशल बरामद होने की सूचना दी गयी। परिवार चोरी हुए मासूम को पाकर भावुक होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने हरिद्वार से चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार से बच्चा चोरी की यह चौथी घटना हैं। इससे पूर्व भी तीन घटनाओं में चोरी हुए बच्चों को पुलिस टीम सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपूर्द कर चुकी है। हरिद्वार में पहली 09 दिसम्बर 22 को रोड़ीबेल वाला क्षेत्र से 06 साल के बच्चे मयंक चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। दूसरी 10 दिसम्बर 22 को ज्वालापुर क्षेत्र से 08 माह का बच्चे शिवांग के चोरी होने की घटना हुई थी। पुलिस बच्चे को 36 घंटे में सकुशल बरामद करते हुए 05 महिलाओं समेत छः लोगों को गिरफ्तार किया था। तीसरी 31 मई 23 को डेढ़ वर्षीय बच्चे विनायक के चोरी होने की घटना हुई थी। इस घटना के आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया था।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ जूही मनराल समेत बच्चा चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मौजूद रही।
