
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को भाजपा कार्यालय हरिद्वार में बसपा नेता करतार सिंह भडाना को भाजपा में शामिल किया। जिसके बाद कय्यास लगाये जा रहे हैं कि रिक्त हुई मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। जिसको लेकर कही ना कही करतार सिंह भड़ाना को भी उम्मीद हैं कि वह मंगलौर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होगें। इसी सम्भावना हो देखते हुए भाजपा में शामिल होने के बाद करतार सिंह भड़ाना काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे है।
भाजपा में शामिल होने के बाद करतार सिंह भड़ाना ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल होकर बेहद खुश है। जिनका उद्देश सेवाभाव है, इसलिए वह भाजपा में रहकर जनसेवा करेगे। वहीं भाजपा भी करतार सिंह भड़ाना को अपने कुनबे में शामिल करने पर भाजपा के लिए अच्छा सकेंत मान रही है। बताते चले कि पूर्व में भी करतार सिंह भडाना यूपी की खतौली सीट से आरएलडी कांग्रेस गठबंधन से जीते थे और हरियाणा में भी सहकारिता मंत्री रहे है। वर्ष 2022 में खतौली सीट से ही बसपा के सिंबल पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फरीदाबाद निवासी करतार सिंह भड़ाना के भाई अवतार सिंह भडाना भी 2007 में मंगलौर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें भी शिकस्त मिली थी।