अध्यक्ष विमल, मुख्य चुनाव अभिकर्ता विकास, मुख्य चुनाव संयोजक राजकुमार बने
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव-2025 के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। जिसमें अध्यक्ष विमल कुमार, मुख्य चुनाव अभिकर्ता विकास तिवारी, मुख्य चुनाव संयोजक राजकुमार अरोड़ा, संयोजक हरिद्वार विधानसभा सचिन भारद्वाज, संयोजक रानीपुर विधानसभा विपिन शर्मा, सहसंयोजक नरेंद्र अग्रवाल, ललित नैय्यर, पराग गुप्ता, अनिल कुमार और संरक्षक महंत ऋषिश्वरानंद को बनाया गया है।
समिति में मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी प्रथम मेयर मनोज गर्ग, प्रभारी जिम्मेदारी जेके शर्मा, मुख्य चुनाव समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा, सह समन्वयक डॉक्टर विशाल गर्ग, संजय चोपड़ा, सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, चुनाव कार्यालय प्रभारी संजय अग्रवाल, सह प्रभारी की जिम्मेदारी अभिषेक गुप्ता और विष्णु शर्मा को सौंपी गई है। प्रशासनिक कार्य प्रमुख, अभिषेक गुप्ता, प्रभारी अनिल पुरी, सह प्रभारी राहुल शर्मा, सूचना प्रमुख नवीन अग्रवाल, मीडिया विभाग लव शर्मा, नितिन चौहान, दीपक मिश्रा, डॉक्टर हिमांशु पंडित, कमल मिश्रा, प्रदीप गर्ग को सौंपी गई है।
चुनाव संचालन समिति के विशिष्ट जनों में संरक्षक मंडल में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, राजकुमार अरोड़ा, अशोक त्रिपाठी, जोगीराम शास्त्री, बृजभूषण विद्यार्थी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।