
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलोक, महासचिव डॉ. मुनीष और कोषाध्यक्ष डॉ केके बने
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रांतीय भौतिक चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. विनीता शाह व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक राज उनियाल वं जिला महामंत्री श्रीमती उर्मिला द्विवेदी की देखरेख में देहरादून के एक होटल में सम्पन्न हुआ।
द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक त्यागी, प्रदेश महासचिव डॉ. मुनीष रस्तोगी, संरक्षण डॉ. एसके त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रमेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. उदयन कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. केके लसियाल, सम्पेक्षक डॉ. वसुधा वर्मा, संगठन मंत्री विकास धस्माना, उपाध्यक्ष (महिला) गढवाल डॉ. आभा बिस्ट, उपाध्यक्ष (महिला) कुमांऊ डॉ. मीनाक्षी जोशी, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील चंद, प्रवक्ता (कुमांऊ) डॉ. प्रमोद ओझा, प्रवक्ता (गढवाल) डॉ. गौरव गुलाटी निवार्चित हुए है। इसके साथ ही छह कार्यकारणी सदस्य चुने गये है। जिनमें डॉ आशीष, डॉ. शिवांग शर्मा, डॉ. अरूण बर्थवाल, डॉ. वर्षा, डॉ. शिल्पा पाठक और डॉ. पूर्णिमा वर्मा शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने कहा कि भौतिक चिकित्सा एक महत्वपूर्ण चिकित्सा प़द्वति है। जिसकी आवश्यकता आज कल की जीवनशैली में जरूरत है। जिसके लिए महानिदेशक ने ने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शीघ्र ही पदो का सृजन शासन स्त