
*एक युवक को 5-6 लड़कों ने लाठी-डण्डों से जमकर पीटा, किया लहुलुहान
*दर्शक पंडाल में मची भगदड़, कार्यकर्त्ताओं ने एक को पकड़ पुलिस को सौपा
*कई क्षेत्रों के लड़कों के गुट एक-दूसरे गुट के लड़कों दिखा रहे गुंडाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्रीराम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा स्थल बीती देर रात लड़कों के दो गुटों के आपसी का झगड़े का लड़ाई का मैदान बन गया। बताया जा रहा हैं कि एक युवक लहुलुहान हालत में अपनी जान बचाने के लिए रामलीला दर्शक पंडाल में घुस गया। जिसका पीछा कर रहे करीब 5-6 लड़के भी पंडाल में लाठी-डण्डे लेकर घुस गये। जिन्होंने युवक की जमकर पीटाई शुरू कर दी। घटना से रामलीला दर्शक पंडाल में अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जा रहा कि इस झगड़े में रामलीला में तड़का वध मंचन का आनंद ले रहे कई दर्शक भी लड़कों की अपसी लड़ाई में घायल हो गये, जिनमें महिलाएं व बच्चे शामिल है। रामलीला के कार्यकर्त्ताओं ने झगड़ा कर रहे लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग खड़े हुए, जिनका पीछा किया गया तो तीन लड़के गंगा में कूद पड़ें। लेकिन रामलीला का कार्यकर्त्ता भी गंगा में कूद कर एक लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करते हुए उसके साथियों की जानकारी लेने में जुटी है।
श्रीराम नाट्य संस्थान भीमगोड़ा हरिद्वार के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व सभासद लखन लाल चौहान ने बताया कि श्रीराम नाट्य संस्थान प्रति वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का मंचन चल रहा है। श्रीराम नाट्य संस्थान में बीती रात तड़का वध लीला का मंचन था। बताया जा रहा हैं कि जब तड़का वध लीला को देखने के लिए भीमगोड़ा समेत आसपास क्षेत्र से भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। श्रीराम नाट्य संस्थान में जब रात करीब 2 बजे तड़का वध का अन्तिम दृश्य प्रस्तुत किया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक लहुलुहान हालत में अपनी जान बचाने के लिए रामलीला के दर्शक पंडाल में घुस गया।
आरोप हैं कि उसका पीछा कर रहे करीब 5-6 लड़के जिनके कपडों से मुंह ढके हुए थे, लाठी-डण्डे लेकर पंडाल में घुस गये और युवक को पीटना शुरू कर दिया। घटना से दर्शकों के पंडाल में भगदड़ की स्थिति बन गयी। लड़कों के दो गुटो के झगड़े में कुछ दर्शक भी चोटिल हो गये। जिनमें महिलाए व बच्चे भी शामिल है। रामलील कार्यकर्त्ताओं ने जब झगड़ा रोकने की कौशिश की गई तो लड़के कार्यकर्त्ताओं पर भी हावी होने का प्रयास करने लगे।
जिसपर अन्य कार्यकर्त्ताओं ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए लड़को को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन लड़के भाग खड़े हुए, लेकिन कार्यकर्त्ताओं ने उनका पीछा किया। तीन लड़के कार्यकर्त्ताओं से बचने के लिए गंगा में कूद पड़े। जिसपर एक कार्यकर्त्ता ने भी गंगा में कूद कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जोकि गुंसाई गली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी से उसके साथियों की जानकारी और झगड़े की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि भोपतवाला, विष्णुघाट, कनखल, भीमगोड़ा, हरिद्वार के लड़कों के गुट बने हुए है। जिनका अक्सर रामलीला मंचन के दौरान सड़कों पर आपस में गाली-गलौच करते हुए झगड़ा करना व मारपीट आम बात है। श्रीराम नाट्य संस्थान की ओर से खड़खड़ी चौकी पुलिस को गुंडे किस्म के लड़कों के गुटों के अक्सर झगड़े होने की सूचना दी जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद लड़कों के गुटों को पुलिस की मौजुदगी के दौरान भी एक-दूसरे गुट के लड़कों को दादागिरि दिखाते हुए गाली गलौच व धमकी देते देखा गया है। श्रीराम नाट्य संस्थान ऐसे लड़कों के गुटों पर पुलिस कार्यवाही कराते हुए उनमें नकेल सकने का काम करेगी।