आरोपी सिडकुल स्थित फैक्ट्री में पीडिता के साथ करता था नौकरी
युवती से जान पहचान का फायदा उठाकर किया था दुष्कर्म
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिला सहकर्मी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पीलाकर दुष्कर्म करने तथा जबरन गर्भपात कराने के आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गुजरात से गिरफतार कर लिया। जिसको पुलिस तीन दिन के ट्रांजिस्ट रिमांड के बाद हरिद्वार लाया गया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र निवासी युवती ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पीलाकर दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला 21 मई 2022 को दर्ज कराया था। तहरीर में पीडिता ने लिखा था कहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले सुरेंद्र कुमार पुत्र सुमन कुमार निवासी ग्राम सताऊ थाना गुरूबक्शगंज रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी नवोदय नगर सिडकुल की उसके साथ जान पहचान थी। युवक ने इसी बात का फायदा उठाते हुए अपने कमरे में बुलाकर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसे पीने के बाद वह अपना होश खो बैठी।
आरोप हैं कि सुरेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जब होश आया, तो उसे अपने साथ गलत होने का अहसास हुआ तो उसने सुरेन्द्र कुमार की हरकत का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। आरोप हैं कि सुरेन्द्र ने उसको पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह वह गर्भवती हुई, तो सुरेन्द्र ने उसको शादी का झांसा देकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद में वह अपनी बातों से मुकर जाने पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया तो वह फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी को गिरफतार करने के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी लेकिन हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देकर बच निकलने में कामयाब हो रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया था। जिसकी लोकेशन गुजरात के जिला सुरेंद्र नगर में मिलने पर पुलिस की एक टीम गुजरात पहुंची। जहां पर पुलिस ने जिला सुरेंद्र नगर के थाना दसाडा पुलिस से संपर्क किया और आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा।
सिडकुल पुलिस ने थाना दसाड़ा पुलिस के सहयोग से आरोपी को 17 अगस्त को दबोच लिया। जिसको हरिद्वार लाने के लिए कोर्ट से 3 दिन में ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसको हरिद्वार लाया गया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
