परिचित युवक बदनीयत से कर रहा था परेशान
चोरी छुपके उतारी फोटो वायरल की दे रहा था धमकी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहारदाबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक को छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने तथा सोशल मीडियां पर फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि रितिक उर्फ काका पुत्र बिजेन्द्र निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर हरिद्वार उसका परिचित है। जिसका घर पर आना जाना हैं, जिसने उसके छेडछाड मजाकियां तौर लिया। लेकिन जब उसकी बदनीयत को भांप कर उसका विरोध किया।
आरोप हैं कि रितिक ने उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप हैं कि रितिक ने चोरी छुपके उसकी कुछ फोटो उतार ली, जिसको सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
