वाहन चलाने को लेकर चंडीघाट पुल पर हुआ था विवाद
ट्रक रोकने के प्रयास के दौरान चालक ने कुचला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद के चलते चंडीघाट चैक पर स्कूटी सवार को कुचल कर हत्या करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफतार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
कोतवाली नगर एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि एक महिला अनीता पत्नी रिषभ श्रीवास्तव निवासी दुर्गानगर खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार ने 03 फरवरी 23 को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पीडिता ने कहा था कि उसका पति रिषभ श्रीवास्तव अपने दोस्त शीतकाल के साथ 01 फरवरी 23 की रात को स्कूटी से कांगड़ी की ओर से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चंडीघाट पुल पर ट्रक चालक से वाहन चलाने को लेकर विवाद हो गया।
जब उसके पति अपने दोस्त के साथ चंडीघाट चौक पर पहुंचे और ट्रक चालक को रूकवाना का प्रयास किया। जिसपर ट्रक चालक से बहस हो गयी। आरोप हैं कि ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से उसके पति का ट्रक चढा कर फरार हो गया। घटना में उसके पति की मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताये गये ट्रक नम्बर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में जानबूझ कर ट्रक चालक द्वारा स्कूटी सवार पर ट्रक चढाने की घटना की पुष्टि हुई।
पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गयी। इसी दौरान पुलिस सूचना पर आरोपी ट्रक चालक का सप्तऋषि क्षेत्र से दबोच कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने अपना नाम मोनू कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थडियाओ जिला फतेहपुर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के मामला दर्ज करते हुए उसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
