हिन्दूवादी संगठन पीडित परिवार के साथ एसपी सिटी से मिला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दस दिन बाद भी संदिग्ध् परिस्थितियों में लापता हुई कक्षा 9 की छात्रा का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसको लेकर हिन्दूवादी संगठन के नेता पीडित परिवार के साथ नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर लापता छात्रा की शीघ्र अति शीघ्र तलाश करने की मांग की है। हिन्दूवादी नेता के अनुसार यदि पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा सकी तो आन्दोलन चलाया जाएगा। बताते चले कि 20 जनवरी की शाम को ज्वालापुर से एक छात्रा घर से संदिग्ध् परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। जिसके सम्बंध् में परिजनों ने छात्रा के लापता होने के सम्बंध् में ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस लापता छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा पायी है। हिन्दूवादी संगठन के नेताओं का आरोप हैं कि साजिश के तहत छात्रा को दूसरे समुदाय का किशोर लेकर फरार हुआ है। मगर पुलिस इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस के अनुसार जिस किशोर पर हिन्दूवादी संगठन आरोप लगा रहा हैं वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। फिलहाल पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है, पुलिस का दावा हैं कि शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
