देश के संत-महात्माओ समेत जानी-मानी राजनैतिक हस्तिायां होगी शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का 47 वां अवतरण दिवस भव्यता के साथ नव वर्ष 01 जनवरी 24 को मनाया जाएगा। अवतरण दिवस पर भोलेनाथ और माई के अभिषेक के साथ-साथ गंगा घाट पर 5100 दीपों का दीपदान किया जाएगा और भजन संध्या का आयोजन भी होगा। इस बात की जानकारी खुद आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने आज दक्षिण काली मन्दिर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि उनके अवतरण दिवस पर तृतीय सन्यास दीक्षा समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत समाज के साथ-साथ देश की जानी-मानी राजनैतिक हस्तियां भी शामिल होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम गुरमीत सिंह उपस्थित रहेगें। अवतरण दिवस पर होने वाले भव्य कार्यक्रम में देश के विभिन्न संत और विशिष्टजन आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा बहाएगें। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर और 01 जनवरी 24 को होने वाले सभी कार्यक्रम दक्षिण काली मन्दिर परिसर में आयोजित होगें। 01 जनवरी 24 को सुबह भगवान शंकर और मां काली का अभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही गंगा पूजन, भजन आरती, भजन संध्या व 5100 दीपों का दीपदान किया जाएगा। 31 दिसम्बर की शाम 06 बजे विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी सुपर स्टार गायक पवन सिंह व उसकी टीम द्वारा माई का भजन संध्या प्रस्तुत करेगी।
आचार्यश्री ने बताया कि 01 जनवरी 24 की सुबह 08 बजे से 10 बजे तक विश्व कल्याण हेतु देश के विशिष्टजनांे के द्वारा श्री कैलाशेश्वर भगवान महामृत्युजंय एवं जगतजननी माँ काली का अभिषेक और पूजन किया जायेगा। प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 01 बजे तक अति विशिष्ट महापुरूषों द्वारा आर्शीवचन एवं विशिष्ट जनों का आध्यात्मिक उद्बोधन होगा। दोपहर 1.30 बजे से माई बाबा का सामूहिक भोजन प्रसाद वितरण सायंकाल 04 बजे से संगीतकारों के द्वारा गंगा घाट पर भजन संध्या सायंकाल 5.25 बजे से आश्रम के आचार्यों द्वारा गंगा पूजन एवं माँ गंगा की आरती तत्पश्चात् मंत्रोच्चारण के द्वारा 5100 दीयों का दीपदान किया जाएगा।
