♦एटीएस और बीडीएस की संयुक्त टीम ने मोर्चा सम्भाला, सघन चैकिंग जारी
♦नगर निगम, यात्रा पंजीकरण स्थल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हरकी पौडी क्षेत्र को खंगाला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार को बम से उडाने की धमकी भरी मेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस, एटीएस और बीडीएस ने मोर्चा सम्भालते हुए नगर निगम हरिद्वार, चार धाम यात्रा पंजीकरण स्थल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और हरकी पौडी क्षेत्र समेत भीडभाड वाले स्थलों पर संघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। एटीएस और बीडीएस टीम द्वारा चलाये गये संघन चैकिंग अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु ना मिलने पर राहत की सास ली।
बता दें कि पूर्व में भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन, हरकी पौडी समेत अन्य स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रही है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आकर पुलिस बल और बीडीएस द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया जाता रहा है। लेकिन तब भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस प्रशासन बम से उड़ाने की धमकी पर कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं, धमकी को बडी गम्भीरता से लेते हुए संघन चैकिंग अभियान में जुटी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना हैं कि धमकी भरी मेल कहां से आई हैं इस बात का पता लगाया जा रहा है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद धमकी भी मेल भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
