कनखल से 35 पेटी अंग्रेजी शराब व सफेद पाउडर बरामद
कांग्रेस महिला नेत्री की सूचना पर हुआ भंडाफोड
भाजपा नेता समेत पांच पर मुकदमा, नेता को छोड अन्य फरार
आरोपियों में एक युवती भी शामिल, जो लिव इन रिलेशनशीप में थी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस महिला नेत्री की सूचना पर गुलाब बाग काॅलोनी के एक फ्रलैट में शराब के जखीरे की सूचना पर कांग्रेसी प्रत्याशी समेत भारी संख्या में कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्रलैट का दरवाजा तोड भीतर से 27 पेटी अंग्रेजी शराब और सफेद रंग का पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने फ्रलैट स्वामी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें एक युवती भी बतायी जा रही हैं जोकि किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन शीप में थी। पुलिस के मुताबिक फ्रलैट स्वामी को छोड कर अन्य आरोपी फरार बताये जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बागम्भरी शर्मा बीती रात खाना खाकर अपने घर की छत पर टहल रही थी। इसी दौरान गुलाब बाग काॅलोनी एक कार से कुछ लोग पेटियां उतार कर भाजपा नेता के फ्रलैट में ले जाते देखे गये। जिसको महिला नेत्री ने अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी समेत कई कांग्रेसी नेता को सूचना दी। सूचना पर कुछ देर बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी समेत भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकत्र्ता मौके पर पहुंच गये। बताया जा रहा हैं कि जिन्होंने महिला नेत्री से मामले से जानकारी ली और सूचना को पुख्ता करने के लिए फ्रलैट के कमरे की खिड़की शीश तोडा गया। जहां से भीतर झांकने पर शराब की पेटियां नजर आयी। जिसके बाद कांग्रेसी प्रत्याशी ने सतपाल ब्रहा्रचारी ने पुलिस को सूचना दी।
कांग्रेसियों का आरोप हैं कि पुुलिस ने मौके पर पहुंचने में वक्त लगाया और आने के बाद फ्रलैट का ताला तोड़ने में आना कानी दिखाई। लेकिन जब आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला गया तो पुलिस ने फ्रलैट का ताला तोड कर कमरे से 27 पेटी अंग्रेजी शराब व सफेद रंग का पाउडर बरामद किया। आरोप हैं कि पुलिस की मौजूदगी में ही फ्रलैट के दूसरे हिस्से में रहने युवती समेत तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे। युवती उनमें एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशीप में बतायी जा रही है।
बताया जा रहा हैं कि फ्रलैट भाजपा नेता का है। पुलिस ने फ्रलैट स्वामी दिनेश कालरा को थाने बुलाया गया। जिसने शराब पेटियों से अपना पल्ला झाड लिया और किरायेदार विरेन्द्र, रवि और युवती योगिता समेत एक अन्य पर मामला डाल दिया। पुलिस ने जब किरायेदारों के वैरिफिकेशन की जानकारी लेते हुए उनके दस्तावेजों की जानकारी मांगी गयी तो फ्रलैट स्वामी ने शनिवार को उपलब्ध् कराने की बात कही है।
पुलिस ने फ्रलैट स्वामी दिनेश कालरा, विरेन्द्र, रवि, योगिता समेत एक अन्य अज्ञात पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जगजीतपुर चौकी पुलिस ने भी बीती रात को गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के सामने गली स्थित दीपक बडला के मकान के एक कमरे से 8 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मकान स्वामी ने कमरा फूटबाल ग्राउंउ जगजीतपुर निवासी एक युवक संदीप शर्मा को किराये पर दिया हुआ है। पुलिस ने संदीप शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक संदीप शर्मा पूर्व में शराब के ठेके का कर्मचारी था।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने गुलाब बाग काॅलोनी के फ्रलैट से 27 पेटी अंग्रेजी शराब व सफेद पाउंडर बरामद किया है। जिसको परिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने फ्रलैट स्वामी दिनेश कालरा समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें एक युवती भी शामिल हैं जोकि फरार युवक के साथ लिव इन रिलेशन शीप में बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने जगजीतपुर से भी 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।





