बदमाश पुलिस को गच्चा देने में हो रहे सफल
13 सितम्बर की रात को दिया था लूट को अंजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल में शराब कारोबारी के लाखों लूट को अंजाम देने वाले लूटेरे कोई अनाडी नहीं बल्कि खिलाड़ी नजर आ रहे है। तभी तो 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जबकि लूटेरों को दबोचने के लिए जहां पांच टीमों व एसओजी के साथ-साथ जनपद के तेज तर्रार व अनुभवी अधिकारी भी लूटेरों तक नहीं पहुंच पाये है। वहीं पुलिस कई दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही लूटेरों को दबोच लिया जाएगा। लेकिन बदमाशों को पकड़ पाना इतना आसान नजर नहीं आ हैं, जितना पुलिस समझ रही है। बताते चले कि 13 सितम्बर की रात शराब कारोबारी सागर जयसवाल के प्रबंधक गयापाल सिंह, कर्मचारी संजय व कारोबारी के रिश्तेदार अनंत जयसवाल से तीन ठेकों से कलेक्शन कर 22 लाख शक्तिनगर कनखल स्थित कार्यालय के बाहर से कुछ बदमाश फायरिंग करते हुए कार में रखे नोटों से भरे बैग को फरार हो थे। लाखों की लूट की सूचना पर एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को जल्द गिरफ्रतार करने के निर्देश दिये थे। एसएसपी ने बदमाशों को दबोचने के लिए पांच पुलिस टीमों को गठन किया गया था। इतना ही नहीं लूटेरों तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्रों को सक्रिय करते हुए जनपद के तेज तर्रार व अनुभवी अधिकारियों को भी लगाया गया है। लेकिन घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी लूट की घटना में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस लूटेरों को दबोचने के दावे जरूर कर रही है। लेकिन पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना इतना आसान होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि लूट की घटना को अंजाम दिये कई दिन बीत जाने के बाद भी लूटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसको देखकर लगता हैं कि लूटेरे कोई आनाडी नहीं बल्कि खिलाडी नजर आ रहे है। तभी तो पुलिस की तमाम कौशिशे अभी तक नाकाम साबित होती देखी जा रही है। लेकिन पुलिस अभी भी जल्द लूटेरों को दबोचने के दावे कर रही है। कनखल कार्यवाहक एसओ चन्द्र मोहन सिंह के अनुसार लूट के मामले में पुलिस अभी जुटी हुई हैैं जल्द ही बदमाशों को गिरफ्रतार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
