दस दिन पूर्व की थी बहनों ने मासूूम की गंगा में फैंक कर हत्या
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने डेढ साल के बच्चे का शव पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया है। दस दिन पूर्व की थी बहनों ने मासूूम की गंगा में फैंक कर हत्या। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। बताते चले कि 29 नवम्बर 19 को सोनू कुमार पुत्र कालूराम निवासी पीठ बाजार लोधामण्डी ज्वालापुर का डेढ साल का बेटे के पूरब अपहरण का मामला ज्वाालापुर थाने में दर्ज कराया था। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मासूम के अपहरण के नाटक का पर्दाफाश करते हुए उसकी बहनों द्वारा मासूम की देखभाल से परेशान होकर गंगा में फैंक कर हत्या करने का खुलासा किया था। बहनों ने बताया था कि मां और पिता के काम पर चले जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी पूरब को सम्भालने की होती थी। जोकि पूरब उनको बहुत परेशान करता था। इसलिए उससे छुटकारा पाना चाहते थे। दोनों ने बताया कि उन्होंने सुना था कि एक माह पूर्व कनखल में एक मां ने अपने 6 माह के बच्चे से छुटकारा पाने के लिए बैग में रखकर गंगा में डाल दिया था। इसी तरह दोनों ने पूरब से छुटकारा पाने की सोच ली। और 28 नवम्बर की रात को दूसरे भाई के ईलाज के दौरन डाॅक्टर ने दी नींद की गोली को पूरब के दूध् में डालकर मिलाकर पिला दिया। और अगले दिन सुबह दोनों ने कमरे में जाकर पूरब को उठाकर बैग में डालकर साईकिल से लालपुल पहुंचकर गंगा में फैंक दिया और वापस चले आये। दोनों बहनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नींद की गोलियां और साईकिल बरामद की है। चूंकि दोनों बहनें नाबालिग हैं, इसलिए उनको ज्वूनाइल कोर्ट में पेशकर बाल सुरक्षा गृह भेजा गया था। ज्वालापुर पुलिस तभी से मासूम के शव की तलाश में जुटी थी। ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को सूचना पर मासूम का शव पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार 29 नवम्बर को मासूम को गंगा में फैंक कर की गयी हत्या मामले में पुलिस ने आज पथरी पावर हाउस से मासूम का शव बरामद कर लिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
