मृतक के बाये हाथ पर मिले नस काटने के दो निशान
गंगा में कूदने से पूर्व किया था पत्रकार ने नस काट कर जान देने का प्रयास
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को किया सुपूर्द
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने लापता दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार का शव पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के बाये हाथ में नस काटने के दो निशान मिले है। जिससे जाहिर हो रहा हैं कि गंगा में कूदने से पूर्व पत्रकार ने नस काट कर जान देने का प्र्रयास किया था। लेकिन कामयाब न होने पर उसने गंगा में कूद कर जान दे दी। घटना के सम्बंध् में परिजन पूरी तरह चुप्पी सांधे हुए है। बताया जा रहा हैं कि मृतक पत्रकार नवभारत दिल्ली संस्करण का ब्यूरो चीफ थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया हैं। बताते चले कि अनुज गुप्ता पुत्र आरएस गुप्ता उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ओम सत्यम अपार्टमेंट निवासी सेक्टर-4 द्वारिका नई दिल्ली शनिवार की शाम रामनगर ज्वालापुर स्थित जीएसए होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा हैं कि होटल में ठहरने के एक घण्टे पश्चात ही वह बाहर टहलने निकले और रात को होटल में वापस लौट आये थे। लेकिन पत्रकार ने होटल कर्मियों से खाने के लिए कुछ नहीं मंगाया था। जब पत्रकार का कमरा रविवार की सुबह 11 बजे तक नहीं खुला, तो होटल कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने इंटरकाॅम के जरिये कमरे में ठहरे पत्रकार से सम्पर्क सांधने का प्रयास किया था। लेकिन जब कोई जबाव नहीं मिलने पर कर्मी ने मामले की जानकारी होटल प्रबंधक को दी गयी थी। जिन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए कमरे के बाहर पहुंचकर दरवाजे पर कापफी दस्तक दी थी। मगर भीतर से कोई जबाव न मिलने पर रजिस्ट्रर में पत्रकार द्वारा लिखाये गये, मोबाइल नम्बर डाॅयल किया गया, तो नम्बर पत्रकार के बेटे पीयूष गुप्ता को मिल गया। होटल प्रबंधक को बेटे ने जानकारी दी कि यह मोबाइल नम्बर उनके पिता का हैं, जोकि शनिवार को सुबह 7 बजे सैर पर गये थे। तभी से लापता हैं, जिनके लापता होने के सम्बंध् में दिल्ली के द्वारिका थाने में गुमशुदगी दर्ज है। बताया जा रहा हैं कि होटल प्रबंधक ने पूरे मामले से पत्रकार के बेटे को अवगत कराया गया था। जिसपर बेटे ने प्रबंधक से मदद का अनुरोध् किया था। होटल के कमरे में ठहरे पत्रकार के सम्बंध् में विस्तृत जानकारी मिलने के बाद प्रबंधक ने मामले की जानकारी ज्वालापुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डूबलीकेट चाबी से कमरे को खुलवाया गया। कमरे का निरीक्षण करने पर पुलिस को बैड पर खून के निशान और बाथरूम काफी खून बिखरा मिला। और पास ही नया ब्लेड पडा था। लेकिन कमरे में पत्रकार मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस, नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जब होटल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो देर रात करीब साढे बारह बजे पत्रकार को कमरे से बाहर जाते देखा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी पत्रकार के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा हैं कि पत्रकार के परिजन हरिद्वार गये। पत्रकार के परिजनों में भाई व बेटे पीयूष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने पुलिस की मदद से लापता पत्रकार की तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने पथरी पावर हाउस से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसकी पहचान लापता पत्रकार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के बाये हाथ पर दो ब्लेड से नस काटने के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सूपूर्द कर दिया। लेकिन आखिर पत्रकार ने दिल्ली से आकर हरिद्वार आत्महत्या क्यों की? यह अभी रहस्य ही बना हुआ है। पुलिस के अनुसार परिजन भी इस सम्बंध् में कुछ बताने से बच रहे है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार होटल से लापता दिल्ली के पत्रकार का शव पुलिस ने पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया है। मृतक के बाये हाथ पर नस काटने के दो निशान है। जिससे लगाता हैं कि पत्रकार ने होटल में ब्लेड से नस काट कर जान देने का प्रयास किया था। लेकिन अपने मनसूबे में कामयाब न होने पर पत्रकार ने गंगा में कुद कर आत्महत्या कर ली। पत्रकार सिंहद्वार के पास पुल से गंगा में कूद कर जान देने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजन घटना के के सम्बंध् में चुप्पी साधे हुए है। जिनसे पूछताछ करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सूपूर्द कर दिया है।
