पुलिस ने किया दोनों के खिलाफ मुकदमा
लाईसेेंस निरस्तीकरण की भी हो सकती हैं कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोशल मीडिया का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने बसंत पंचमी पर हर्ष फाॅयर करने वाले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के लाईसेंस के निरस्त करने की कार्यवाही करने की बात भी कह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ। जिसमें बंसत पंचमी पर ललतारो पुल के समीप स्थित करणी धर्मशाला के छत पर दो युवक लाईसेंसी रायफल से हर्ष फाॅयर करते देखे गये। जिसको संज्ञान में लेते ही औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी विक्रम धामी ने मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें वीडियों सही पाया गया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ करने के बाद चौकी प्रभारी विक्रम धामी ने हर्ष फाॅयर करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी विक्रम धामी के अनुसार वायरल वीडियों के बाद करणी धर्मशाला के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए जानकारी ली गयी। जिन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने 2-3 राॅउड फाॅयर किये थे। जोकि आम्र्स एक्ट के खिलाफ है। एक्ट के अनुसार लाईसेंस उनको अपनी सुरक्षा के लिए जारी किये गये है, ना कि सार्वजनिक स्थल पर फाॅयर कर दहशत फैलाने के लिए। जिस रायफल से फाॅयर किये गये वह दीपक के नाम लाईसेंस है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के अनुसार दो युवकों द्वारा बसंत पंचमी पर हर्ष फाॅयर करने की सूचना मिली है। जिसके सम्बंध में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों युवकों ने खुद पूछताछ के दौरान फाॅयर करना स्वीकार किया है। पुलिस दीपक के लाईसेंस को निरस्तीकरण करने की दिशा में भी कार्यवाही की जाएगी।
