पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों इस माह में विवाह करने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत संदीप पुत्र जगदीश उम्र करीब 25 वर्ष निवासी हस्तिनापुर मेरठ यूपी हाल निवासी ब्रहा्रपुरी सरस्वती विहार काॅलोनी सिड़कुल ने बीती रात अपने कमरे पर पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक का हरिद्वार निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था और दोनों 25 फरवरी को विवाह करने जा रहे थे। बताया जा रहा हैं कि युवती भी सिड़कुल की किसी फैैक्ट्री में काम करती है, बीती शाम किसी बात को लेकर मोबाइल पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। जिसके बाद युवती द्वारा संदीप को फोन करने पर उसके द्वारा ना उठाने पर वह उसके कमरे पर जा पहुंची। जहां पर संदीप पंखे से लटका हुआ मिला, जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत युवक ने प्रेमिका से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, परिजनों को सूचित कर दिया है।
