पत्नी फैक्ट्री में काम कर चला रही थी घर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक व्यक्ति ने शराब पीने पर टोकने को लेकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंवर सेन पुत्र राजपाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी धारी वाला पथरी ने बीते दिन घर पर उस वक्त जहरीला पदार्थ खा लिया। जब घर में कोई नहीं था, बच्चे स्कूल और पत्नी फैक्ट्री में काम के लिए गयी थी। घटना की जानकारी उस वक्त लगी, जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे और पिता को तड़फते हुए घर में पाया। जिसकी जानकारी बच्चों ने पड़ोसियों को दी। कुंवर सेन ने पड़ोसियों को बताया कि उसने जहर खाया है, इस जानकारी पर घर में हड़कम्प मच गया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी उसकी पत्नी व भाई को दी। जिन्होंने तुरन्त घर पहुंचकर कुंवर सेन को उपचार के लिए कनखल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कुंवर सेन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक नशेड़ी था और अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी को शराब पीने पर टोकने के लिए मारपीट करता था। कहा जा रहा हैं कि इसी बात से परेशान होकर उसने शराब के नशे में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतक के बोहनोई नंद राम पुत्र गिरिवर सिंह निवासी फूलगढ पथरी ने बताया कि शराब के लिए टोकने पर वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था, बीते दिन मृतक ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको उपचार के लिए कनखल स्थित प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के चार बच्चे हैं जिनमें दो लड़की व दो लड़के और पत्नी पदार्था स्थित फैक्ट्री में काम करके घर का गुजारा कर रही थी। जबकि कुंवर सेन कुछ नहीं करता था।
