बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बैठी महिला की तोड़ी चेन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में लगातार दिनदहाडे चेन स्नेंचिग की दूसरी घटना ने सनसनी फैल गयी। गुरूवार की दोपहर को घर के बाहर चारपाई पर बैठी महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन तोड कर फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडिता से मामले की जानकारी ली। और बाइक सवार बदमाशों को दबोचने के लिए चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। बताते चले कि बीते रोज भी स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौट रही महिला सीमा त्यागी पत्नी नीरज त्यागी निवासी द्वारिकापुरी काॅलोनी कनखल जब घर के पास पहुंची। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन तोड कर सनसनी फैला दी थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों को दबोचने के लिए चैंकिग अभियान चलाया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना में पुलिस अभी किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंची थी कि आज फिर काले रंग की बाइक सवार बदमाशों ने फिर कनखल क्षेत्र स्थित जगजीतपुर में शनिदेव मन्दिर चौक मातृ सदन रोड जगजीतपुर कनखल निवासी कुसुम पत्नी सतीश अपने घर के बाहद धूप में चारपाई पर बैठी, के गले से सोने की चेन तोड कर फरार हो गये। महिला ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया, मगर जब तक क्षेत्र के लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए वायरलेेंस मैसेज फ्रलैश कर चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है। मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। जगजीतपुर चौकी कार्यभार प्रभारी संदीप चौहान के अनुसार महिला कुसुम घर के बाहर धूप में चारपाई पर बैठी थी, इसी दौरान काले रंग बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन तोड़ कर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
