गम्भीर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ड्यूटी जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसनको उपचार के कनखल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तीन युवक नवीन पुत्र धर्म सिंह उम्र करीब 22 वर्ष, राजेश पुत्र दल सिंह उम्र करीब 40 वर्ष और रवि पुत्र राज कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण गांव प्रतापपुर लक्सर बाइक से पदार्था स्थित कम्पनी में ड्यूटी जा रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार सुल्तानपुर और भट्टीपुर के बीच पहुंचे, इसी दौरान पीछे से तेजी गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार छिड़क कर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक पर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना राहगिरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक नवीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दो युवकों को उपचार के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचे, वहीं घायलों को उनके परिजनों द्वारा कनखल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन को कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सुपूर्द कर दिया है।
