पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री गंगा पूजन को पहुंचे थे हरकी पौडी
भाजपाई गंगा को नहर बताने पर थे नाराज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा गंगा को नहर घोषित करने को लेकर नाराज भाजपा युवा मोर्च के तत्वाधान में आज शाम आरती के बाद हरकी पौड़ी गंगा पूजन को पहुंचे हरीश रावत के पहुचने पर भाजपाइयों ने हंगामा किया। भाजपाइयों ने हरीश रावत को काले झंडे दिखा कर वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए, तो वही कांग्रेशियो ने कांग्रेस व हरीश रावत के पक्ष में नारे लगाए। जिस को लेकर वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस द्वारा व्यवस्था बनाने के सारे प्रयास नाकाफ़ी रहे, किसी तरह पुलिस ने विरोध करने वालों को कांग्रेशियो के नजदीक जाने से रोका। हरीश रावत गंगा पुजन के पश्चात सुरक्षा कर्मियों के घेरे में वहां से चले गए।