

बेटे के गले व बाप के पीठ पर लगी गोली
डेयरी पर दूध् पीने को लेकर हुआ विवाद
घटना ने खोली पुलिस के मुस्तैद होने के दावों की पोल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात दो बदमाशों ने डेयरी संचालक बाप-बेटे को गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बाप-बेटे का आपरेशन कर गोली निकाली गयी। बाप-बेटे की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। लेकिन घटना ने पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है। समाचार लिखे जाने तक पीडित की ओर से तहरीर नहीं दी गयी थी। पुलिस द्वारा फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात रावली महदूद में एक डेयरी पर दो युवक पहुंचे। जिन्होंने पीने के लिए दो गिलासों में दूध् लिया। बताया जा रहा हैं कि दूध् के गिलास से युवकों ने मलाई निकाल कर खा लिया और दोबारा मलाई मांग ली। जिसको डेयरी के कर्मी ने दोबारा मलाई गिलास में डाल दी, फिर तीसरी बार जब युवकों ने गिलास में मलाई डालने को कहा तो इस बात की जानकारी कर्मी ने डेयरी संचालक उस्मान उसके उसके पिता अयूब को दी। जिसपर उस्मान ने युवकों को कहा कि अभी उनके पास ओर दूध् हैं अगर कोई ओर ग्राहक आया तो उसको क्या मलाई देगें। बताया जा रहा हैं कि युवकों ने सारा दूध् खरीद कर पी लिया, लेकिन दूध् के पैसे देेकर वापस जाते-जाते डेयरी संचालक के साथ दोनों युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों युवक डेयरी संचालक उस्मान को धमकी देकर चले गये। कुछ समय बाद दोनों युवक फिर डेयरी पर पहुंचे और आते ही फाॅयरिंग शुरू कर दी। जिससे वहां पर सनसनी फैल गयी। डेयरी संचालक उस्मान और उसके पिता अयूब ने गोली से बचने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाशों के पास पिस्टल होने के कारण वह बच नहीं सकें। एक गोली उस्मान के गले और उसके पिता अयूब की पीठ पर लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बदमाश घटना को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद बाप-बेटे की गोली निकाली गयी। जहां बाप-बेटे खतरे से बाहर बताये जा रहे है। जिला अस्पताल सर्जन डाॅ. विकास दीप के अनुसार उन्होंने ही बाप-बेटे का आपरेशन किया है। बेटे के गले में गोली घस्सी थी उसको निकाला गया। जबकि उसके पिता अयूब के पीठ पर छर्रे लगे थे। दोनों को आपरेशन के बाद भर्ती कर लिया गया हैं, जोकि खतरे से बाहर है। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार बीती रात दूध् पीने के लिए दो युवक डेयरी पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर दोनों युवक वहां से चले गये और वापस लौटे तो उन्होंने फाॅयरिंग शुरू कर दी। जिसमें बाप-बेटे को गोली लगी है। लेकिन अभी तक पीडित की ओर से तहरीर नहीं आयी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। मगर उसमें भी कोई खास सफलता नहीं मिली है, दोनों बदमाश पैदल ही आये थे। पीडित की ओर तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और बदमाशों की तलाश की जाएगी। इतना जरूर हैं कि इस घटना ने पुलिस के मुस्तैद होने के दावों की पोल जरूर खोल कर रख दी है।
