गांव में नशेडी दो युवक आपस में भिड़े
घटना के बाद एक युवक ने उठाया आत्महत्या का कदम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गांव में नशे में झगड़े के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम राहुल उर्फ कालू पुत्र नत्थूराम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार का गांव के किसी युवक के साथ नशे की हालत में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों युवक नशे में घुत थे। जिसपर ग्रामीणों ने दोनों को अलग-अलग कर घर भेज दिया। घटना के बाद राहुल ने जहर खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपाचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले गये। बताया जा रहा हैं कि चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौप दिया। एसआई दीपक चौधरी ने बताया कि बीती शाम दो युवक नशे में आपस में भिड़ गये। जिनको ग्रामीणों ने अलग अलग कर घर भेजा। मगर राहुल ने घर पहुंचकर जहर खा लिया। जिसको उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
