देर रात शंकराचार्य चैक पर चैंकिग के दौरान मिली सफलता
मुनि की रेती थाने में दर्ज हैं चोरी का मुकदमा, कनखल पुलिस ने सूचना
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती देर रात कनखल पुलिस ने चैंकिग के दौरान मुनि की रेती ऋषिकेश से चोरी की गयी इण्डिगो कार को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसकी पुष्टि मुनि की रेती थाना पुलिस ने की है। कनखल पुलिस ने घटना से मुनि की रेती पुलिस को अवगत करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कनखल पुलिस शंकराचार्य चौक पर वाहनों की चैंकिग अभियान में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि देहरादून से आ रही एक सफेद रंग की इण्डिगो कार चैंकिग से बच कर भाग निकली है। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस ने सड़क पर बैरिकेटस लगाकर सघन चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान देहरादून की ओर से सपफेद रंग की इण्डिगो कार आती नजर आयी। जिसको रूकने का सकेंत दिया गया। लेकिन कार चालक रूकने की बजाय व कार को भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कार को चारों ओर से घेर कर रोक लिया और चालक को दबोच लिया। चालक ने कार की नम्बर प्लेट निकाल रखी थी जोकि कार में रखी मिली। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर माता मंदिर पो0 बेहडा सन्दलसिंह थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी 606 गंगा विहार ऋषिकेश देहरादून बताया। जब पुलिस ने चालक से कार के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि गाडी को थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल से अपने दोस्त से मांगकर लाया हूँ साहब मेरी बेटी छत से गिर गयी है वह मरने की हालत में है मुझे जल्दी सहारनपुर पहुंचना है इसलिये मुझे जाने दो इस पर चालक से वाहन स्वामी से बात कराने को कहा तो चालक सकते में आ गया और हडबडाहट में घबराकर बोला कि साहब यह कार मैं चोरी करके लाया हूँ। बताया जा रहा हैं कि जब पुलिस ने कार के मालिक से सम्पर्क किया गया तो इसके मालिक अमित पाल द्वारा बताया गया कि उसकी टेक्सी कार है जो चोरी हो गयी है। जिसके सम्बंध् में थाना मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मुनि की रेती थाने से सम्पर्क कर मामले की जानकारी ली गयी जो सही पायी गयी। कनखल पुलिस ने मामले से मुनि की रेती थाना पुलिस को अवगत करा दिया है। कनखल थाना एसओ ओमकांत भूषण ने बताया कि देर रात चैंकिग के दौरान शंकराचार्य चैक पर मुनि की रेती से चोरी इण्डिगो कार को बरामद करते हुए आरोपी चालक को दबोचा है। जिसके सम्बंध् में मुनि की रेती थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
