मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शौर्य दिवस 6 दिसंबर के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तराखंड की हरिद्वार शाखा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम की आरती उतारते हुए धरना प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में बताया कि श्री राम जन्म भूमि अयोध्या देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, भारत के संविधान के प्रथम पृष्ठ पर जिन का चित्र अंकित है उन्हें प्रभु श्री राम का जन्म स्थान है। जिसे विदेशी आक्रमणकारी बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा गिराकर बाबरी ढांचे में परिवर्तित किया गया। जिसके लिए हिंदू समाज ने अब तक कई लड़ाइयां लड़ी हैं, वह लाखों राम भक्त इन लड़ाईयों में बलिदान हो चुके हैं। बताया कि करोड़ों हिंदू समाज की आस्था का केंद्र आज कोर्ट में कई सालों से धक्के खा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सरकार से यह मांग करता है कि हिंदू समाज के धैर्य और परीक्षा न लेते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तरह सोमनाथ की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर अयोध्या श्री राम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य मंदिर बनाने का मार्ग खोला जाएं।
