फैक्ट्री से कमरे पर लौटते समय हुआ लूडो क्लब के पास हादसा
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात भेल स्थित लूडो क्लब के समीप बाइक फिसलने से तीन युवक घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों को एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया और तीसरे युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। घटना की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि तीनों सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद कमरे पर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती सिड़कुल स्थित हैवल्स फैक्ट्री में कार्यरत तीन कर्मी कपिल निवासी बिजनौर यूपी हाल निवासी मौ. कड़च्छ ज्वालापुर, सुमित कुमार निवासी उपरोक्त और धनश्याम निवासी लक्सर हरिद्वार के साथ एक बाइक पर कमरे पर लौट रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार तीनों युवक भेल स्थित लूडो क्लब के समीप पहुंचे, तभी रफ्रतार तेज होने स बाइक स्लिप हो गयी। घटना में तीनों युवक घायल हो गये। जिनको राहगिरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक कपिल पुत्र भूपेन्द्र उम्र करीब 23 वर्ष को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि दूसरे युवक सुमित कुमार की हालत गम्भीर देखते हुए उसको उपचार के लिए हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया और तीसरे युवक धनश्याम को मामूली चोट आने पर उसको उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया। एसआई दीपक चौधरी के अनुसार तीन युवक फैक्ट्री से कमरे पर लौट रहे थे, रफ्रतार तेज होने के कारण लूडो क्लब के पास बाइक स्लिप हो गयी। जिसमें तीनों युवक घायल हो गये। दो युवकों ने हैलमेट पहना था इसलिए उनकी जान बच गयी। लेकिन जिस युवक ने हैलमेट नहीं पहना था। उसकी दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।
