
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित दुर्गानगर में हाई वोल्टेज आ जाने से हुए शाॅट सर्किट से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीमा रस्तौगी पत्नी स्व. प्रदीप रस्तौगी के दुर्गानगर स्थित निवास में प्रातः 11 बजे हाई वोल्टेज आ जाने के कारण बिजली की वायरिंग शाॅट होकर धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने घर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से हड़कम्प मच गया, तेज लपटों को देखकर क्षेत्रवासियों ने आग बुझाने में जुट गये। बताया जा रहा हैं कि स्थानीय युवकों विजय गुप्ता व अभिषेक रस्तौगी ने जहां अपनी जान पर खेलकर आग के बीच चार सिलेण्डर घर से निकाल कर अग्निकांड को बढ़ने से रोका, संकरी गली व घनी आबादी होने के चलते यदि सिलेण्डर आग पकड़ लेेते तो भारी जानमाल की हानि हो सकती थी। वहीं समाजसेवी पिंकी ने घर की महिलाओं व बच्चों को साहस का परिचय देते हुए घर से बाहर निकाला। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए सूचना पफायर बिग्रेड, पुलिस को दी। बताया जा रहा हैं कि पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए नगर विकास मंत्री व विघुत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नुकसान की भरपाई का आश्वसान दिया। सूचना पर फायर बिग्रेड, पुलिस बल, विघुत विभाग व क्षेत्रीय पटवारी ने घटना स्थल का मौका-मुआयना किया।
