शोरूम कर्मी सहित चार लोग गिरफ्रतार
8 सोने की चेन व एक अगूंठी बरामद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। तीन दिन पूर्व ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शोरूम के कर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गयी 8 सोने की चैन व एक सोने अगूंठी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 नवम्बर को जादूगर रोड रूडकी स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स शोरूम के स्वामी आशीष गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता ने रूड़की कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी कि उसके शोरूम से सोने के जेवरात चोरी हो गये है। पुलिस ने पीडित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच के दौरान शोरूम में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला तो उसमें काम करने वाले कर्मी के कुछ क्लू मिले। जब पुलिस ने कर्मी के सम्बंध् में व्यापारी से जानकारी चाही तो पता चला कि शोरूम में काम करने वाला कर्मी कुछ दिन पूर्व काम छोड चुका है। पुलिस को शक ओर गहरा गया और उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को किशोर आज साई मन्दिर के पास से मिल गया और उसको पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि उसने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर शोरूम से 8 सोने की चेन व एक सोने की अगूंठी उड़ाई है और उसके हिस्से में चार सोने की चेन आयी है। जबकि चार सोने की चेन व एक सोने की अगूंठी सोनू के पास है। पुलिस ने पूर्व कर्मी किशोर से दो सोने की चेन बरामद करते हुए उसकी निशानदेही से उसके मित्र सोनू को वोट क्लब के समीप साईकिल के खोखे से दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक सोने की चेन बरामद की। जिसने पुलिस को बताया कि उसने एक सोने की चेन व अगूंठी साईंनाथ ज्वैलर्स पश्चिमी अम्बर तलाब के पास 44 हजार में गिरवी रखी है। पुलिस ने सोनू की निशानदेही से एक सोने की चेन व अगूंठी बरामद कर ली। वहीं सोनू ने बताया कि दो सोने की चेन थिथौला मंगलौर निवासी अपनी साली राधा को दी है। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर छापा मारकर राधा को गिरफ्रतार कर दो सोने की चेन बरामद कर ली। जबकि पुलिस ने किशोर के पिता ईश्वर के पास से भी दो सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों किशोर, सोनू पुत्र मान सिंह निवासी पाईली गुर्जर कोतवाली गंगनहर रूड़की, ईश्वर पुत्र रघुवीर निवासी उपरोक्त और राधा पत्नी संजय निवासी थिथौला मंगलौर हरिद्वार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली रूड़की प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार 30 सितम्बर को लक्ष्मी ज्वैलर्स शोरूम के स्वामी ने अपने शोरूम से सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें जांच के दौरान शोरूम के कर्मी के सम्बंध् में कुछ क्लू मिले और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिसने चोरी का खुलासा कर दिया। जिसकी निशानदेही से अन्य आरोपियों को दबोचते हुए उनसे चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
