


अनिता शर्मा ने विजयी झुलूस के माध्यम से जनता का किया आभार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी जीत पर कांग्रेसियों ने गुरूवार को हरिद्वार शहर में विजयी झुलूस निकाल कर खुशी जाहिर की है। शहर में जगह-जगह विजयी प्रत्याशी अनिता शर्मा का स्वागत किया गया। कांग्रेस का विजयी झुलूस हरकी पौड़ी से प्रारम्भ हुआ और शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कनखल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। बताते चले कि हरिद्वार नगर निगम मेयर सीट पर विजयी कांग्रेसी प्रत्याशी अनिता शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड को 3,467 मतो से परास्त कर विजय हासिल की थी। जिसके बाद कांग्रेसियों में हर्ष की लहर है। मेयर की जीत की घोषणा के पश्चात कांग्रेसियों ने कनखल में जोरदार तरिके से विजयी झुलूस निकाल कर जनता का आभार व्यक्त किया था। कनखल में जगह-जगह मेयर प्रत्याशी अनिता शर्मा की जीत पर कनखलवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अनिता शर्मा की जीत पर कनखल में जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाई वितरित की गयी थी। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने आज हरकी पौड़ी से विजयी झुलूस निकालकर जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अनिता शर्मा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस की मेयर सीट पर जीत की खुशी ने कांग्रेसियों में उर्जा का संचार कर दिया। विजयी झुलूस में कांग्रेस के विजयी पार्षद भी शामिल हुए।कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अनिता शर्मा का प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया।
