नगर निगम हरिद्वार में 68.79 प्रतिशत व शिवालिकनगर में 59.45 प्रतिशत रहा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में जनपद में 72.05 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसके तहत नगर निगम हरिद्वार में 68.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिनमें 62,064 महिलाओं और 68,132 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि नगर निगम में कुल 1,89,266 मतदाता है। जिनमें से 1,30,196 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नगर पालिका परिषद मंगलौर में 80.31 प्रतिशत मतदान रहा। जिनमें 15,164 महिलाओं और 16,078 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि नगर परिषद मंगलौर में कुल 38,903 मतदाता है। जिनमें से 31,242 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी ओर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिनमें 9,456 महिलाओं और 16,078 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि नगर परिषद शिवालिकनगर में कुल 33,832 मतदाता है। जिनमें से 20,113 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे ही नगर पालिका परिषद लक्सर में 77.31 प्रतिशत, जिनमें 6,828 महिलाओं और 7,661पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि नगर परिषद लक्सर में कुल 18,742 मतदाता है। जिनमें से 14,489 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत लण्ढौरा में 87.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें 5,141 महिलाओं और 5,392 पुरूषों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि नगर पंचायत लण्ढौरा में कुल 12,001 मतदाता है। नगर पंचायत झबरेडा में कुल 85.88 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें 3,716 महिलाओं और 4,006 पुरूषों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। जबकि नगर पंचायत झबरेडा में कुल 8,992 मतदाता है। वहीं नगर पंचायत पिरान कलियर में कुल 85.16 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें 5,197 महिलाओं और 5,723 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि नगर पंचायत पिरान कलियर में कुछ 12,823 मतदाता है। और नगर पंचायत भगवानपुर में कुल 83.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिनमें 4,815 महिलाओं और 5,319 पुरूषों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि नगर पंचायत भगवानपुर में कुल 12,069 मतदाता है।
